पारा शिक्षिका ने लगाया मारपीट, गाली-गलौज करने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 1:38 AM
जमुआ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीकामगहा की पारा शिक्षिका पोबी निवासी मंजू कुमारी ने बुधवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट करने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि जब वह स्कूल चली जाती है तो उसके घर आकर उसके बच्चों के साथ गांव […]
जमुआ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीकामगहा की पारा शिक्षिका पोबी निवासी मंजू कुमारी ने बुधवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट करने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि जब वह स्कूल चली जाती है तो उसके घर आकर उसके बच्चों के साथ गांव के ही कुछ लोग गाली- गलौज व मारपीट करते हैं.
मंगलवार को भी उसके बच्चों के साथ मारपीट की गयी. जब वह पूछने गयी तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. बुधवार को उसके स्कूल में आकर उसके साथ मारपीट की गयी. इधर थाना प्रभारी ने बताया कि पारा शिक्षिका ने पोबी के ही तारा देवी, सुरेश साव समेत अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










