घूस लेते जसपुर मुखिया व पंचायत सचिव गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

��ीसीसी निर्माण की राशि के बदले ले रहे थे पांच-पांच प्रतिशत घूस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने की कार्रवाई गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने सदर प्रखंड की जसपुर पंचायत की मुखिया बड़की देवी व पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. दोनों को घूस के 4100-4100 […]
विज्ञापन
पीसीसी निर्माण की राशि के बदले ले रहे थे पांच-पांच प्रतिशत घूस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने की कार्रवाई
गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने सदर प्रखंड की जसपुर पंचायत की मुखिया बड़की देवी व पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. दोनों को घूस के 4100-4100 रुपये के साथ पकड़ा गया है. यह कार्रवाई जसपुर पंचायत के जांगो निवासी दुलार राम मुर्मू की शिकायत पर की गयी है.
दुलार ने शिकायत की थी पीसीसी निर्माण की राशि के भुगतान के लिए मुखिया व पंचायत सचिव 4100-4100 रुपये मांग रहे हैं. शिकायत के बाद एसीबी ने जांच शुरू की. जांच में डीएसपी अशोक गिरि, पुनि कृष्णनंदन सिंह व जुल्फीकार अली गिरिडीह पहुंचे. मामला सही पाये जाने के बाद इन अधिकारियों ने महिला बल के साथ गुरुवार को दोनों को रंगे हाथ दबोचने का प्लान बनाया.
गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे शिकायतकर्ता दुलार राम मुर्मू पंचायत सचिवालय जसपुर पहुंचा. यहां पर जैसे दुलार ने दोनों को रिश्वत की राशि दी, वैसे ही एसीबी की टीम ने दोनों को धर-दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पंचायत सचिव को लेकर टीम सिरसिया स्थित उस मकान में पहुंची, जहां पर पंचायत सचिव किराये पर रहता था. यहां पर एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव के कमरे की तलाशी ली और कई कागजात को साथ लेकर गिरफ्तार मुखिया व पंचायत सचिव को लेकर धनबाद चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










