Jharkhand : खड़े ट्रक से टकरायी टाटा मैजिक, दो की मौत, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 12:50 PM
कुमार गौरव बगोदर : झारखंड के गिरिडीह जिला में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पूल के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की है. बगोदर से औरा की ओर जा रही गन्ना का रस […]
कुमार गौरव
बगोदर : झारखंड के गिरिडीह जिला में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पूल के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की है.
बगोदर से औरा की ओर जा रही गन्ना का रस बेचने वाली टाटा मैजिक गाड़ी जीटी रोड पर स्थित झरी पुल के पास खड़े ट्रक से टकरा गयी. इसमें मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. बाकी बचे दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. एक अन्य घायल ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतकों के नाम केदार साव (32) और ओम प्रकाश मेहता (35) हैं. दोनों लक्षीबागी अटका के रहने वाले हैं. तीसरा घायल व्यक्ति मंजीत कुमार भी लक्षीबागी अटका का ही रहने वाला है.
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से टुकड़ों में बंट गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग खड़ा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










