दिल्ली में सुलझेगा गोड्डा सीट का विवाद बाबूलाल से मिले आरपीएन और डॉ अजय

Updated at : 14 Feb 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में सुलझेगा गोड्डा सीट का विवाद बाबूलाल से मिले आरपीएन और डॉ अजय

रांची/गिरिडीह : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारा का पेंच सुलझाने की कोशिश हो रही है़ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंट की. सिंह देवघर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची से देवघर जाने के क्रम में मंगलवार […]

विज्ञापन

रांची/गिरिडीह : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारा का पेंच सुलझाने की कोशिश हो रही है़ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंट की. सिंह देवघर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची से देवघर जाने के क्रम में मंगलवार की रात गिरिडीह में रूके थे़.

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी थे़ इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने बुधवार की सुबह भी मरांडी के आवास जाकर उनसे बात की़ राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा सीट को लेकर विवाद अब दिल्ली में सलटा लिया जायेगा़ श्री मरांडी दिल्ली में कांग्रेस के दूसरे आला नेताओं के साथ बैठेंगे़ इसके बाद गोड्डा सीट को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाये़.

16 फरवरी तक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी झारखंड के दौरा पर है़ं इनके दिल्ली लौटने के बाद मरांडी भी दिल्ली पहुंच सकते है़ं. कांग्रेस के आला नेता झाविमो को साथ लेकर चलने के पक्ष में है़ं कांग्रेस गठबंधन के अंदर गोड्डा को लेकर उत्पन्न पेंच को सुलझाना चाहती है़. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी मरांडी से पहले ही बातचीत की है़

नौ मिनट की बात के बाद पुन: बैठे दोनों नेता : सुबह 9.30 बजे डॉ अजय बरगंडा स्थित बाबूलाल के आवास पर पहुंचे और अतिथि कक्ष में बैठे. दुआ सलाम के बाद उक्त कक्ष में पहुंचे झाविमो के अन्य नेताओं को बाहर जाने को कहा गया. बंद कमरे में लगभग नौ मिनट तक मरांडी और डॉ अजय के बीच गुफ्तगू होती रही. इस गुप्त मीटिंग के बाद दोनों नेता कमरे से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पुन: कमरे में बैठे. इस दौरान सिर्फ गोड्डा सीट पर ही चर्चा होती रही. .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola