गश्ती वाहन दुर्घनाग्रस्त, बचे पुलिसकर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : रात्रि गश्ती में निकला बेंगाबाद पुलिस का वाहन शुक्रवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे एक पुलिया से टकराकर फंस गयी. इस घटना में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसआई शमशेर आलम के नेतृत्व में पुलिस बल […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : रात्रि गश्ती में निकला बेंगाबाद पुलिस का वाहन शुक्रवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे एक पुलिया से टकराकर फंस गयी. इस घटना में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसआई शमशेर आलम के नेतृत्व में पुलिस बल रात को छोटकी खड़गडीहा की ओर गश्ती पर थी. थाना से महज एक किमी दूर जाने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पुलिया से टकराकर कंक्रीट में फंस गया. इसके बाद राहगीरों की मदद से वाहन बाहर निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










