भू-विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

गांडेय : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के संबंध में घायल बुधन दास, गणोश दास, तुलसी दास, मोहन दास, दासो दास व […]
गांडेय : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के संबंध में घायल बुधन दास, गणोश दास, तुलसी दास, मोहन दास, दासो दास व भोला दास ने बताया कि वे सभी अपने खेत की जुताई कर रहे थे.
इसी बीच दूसरे पक्ष के कुंदन वर्मा, नरेश वर्मा, अरविंद वर्मा, राजू वर्मा आदि लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी अहिल्यापुर थाना को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




