दो बच्चों समेत मां को भगाने वाला गिरफ्तार

गिरिडीह : ढाई माह पूर्व दो बच्चों समेत विवाहिता को लेकर फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव का है. बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी […]
गिरिडीह : ढाई माह पूर्व दो बच्चों समेत विवाहिता को लेकर फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव का है. बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगड़ी निवासी एक महिला का उसके दो बच्चों के साथ लेकर डोमन साव कुछ दिन पूर्व फरार हो गया था.
हालांकि मामले को लोग प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देख रहे थे. इस बाबत विवाहिता के पति ने अपने ही रिश्तेदार डोमन साव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मामले को लेकर पुलिस ने डोमन साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




