ePaper

महिला मित्र का यौन शोषण, आरोपी फरार

Updated at : 25 Dec 2018 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
महिला मित्र का यौन शोषण, आरोपी फरार

राजधनवार : फैक्ट्री में काम करने के दौरान कामगार महिला मित्र को शादी का झांसा देकर बीते डेढ़ वर्षो तक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. हर्ष विहार दिल्ली की एक युवती आरोपी युवक का आधार कार्ड लेकर धनवार थाना पहुंची. जानकारी के अनुसार दिल्ली के हर्ष विहार के सिलमपुर स्थित कपड़ा फैक्ट्री […]

विज्ञापन
राजधनवार : फैक्ट्री में काम करने के दौरान कामगार महिला मित्र को शादी का झांसा देकर बीते डेढ़ वर्षो तक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. हर्ष विहार दिल्ली की एक युवती आरोपी युवक का आधार कार्ड लेकर धनवार थाना पहुंची. जानकारी के अनुसार दिल्ली के हर्ष विहार के सिलमपुर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में उसकी मुलाकात राजधनवार के युवक से हुई थी.
काम के दौरान ही दोनो की नजदीकियां बढ़ीं. इसी बीच युवक ने शादी करने का झांसा दिया. युवती ने धनवार पुलिस को बताया कि दोनों एक साथ किराये के कमरे में रहने लगे. युवक शादी करने का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शोषण करता रहा.
गर्भपात कराने के बाद भाग गया युवक
युवती ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती हो गयी तो दबाव बनाकर दिल्ली के ही एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया. इसके बाद अपने पिता की तबीयत खराब होने तथा शादी के लिए परिजनों से बात करने की बात कहकर वह धनवार लौट आया.
युवती का कहना है कि वह लगातार युवक से बात करती रही, लेकिन हर बार बहाना बनाकर दिल्ली आने से मुकरता रहा. छह दिन पूर्व जानकारी मिली कि युवक आठ जनवरी को दूसरी लड़की से शादी कर रहा है. सूचना पर जब वह युवक के घर पहुंची तो उसे देखकर आरोपी घर से भाग गया. इसके बाद युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की.
आरोपी युवक को खोजा जा रहा है: पुलिस
इधर धनवार थाना के पुलिस पदाधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि युवती ने यौन शोषण की मौखिक शिकायत की है. युवती ने किसी प्रकार पहचान पत्र भी नहीं दिया और न ही अपने परिजनों का पता ही बता रही है.
फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. जिस युवक पर आरोप लगायी है उसकी खोज की जा रही है. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मा सौंपा गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से युवती को अभी शहर के ओल्ड एज होम में रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola