देवरी : चेतनी को मिला अनाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

देवरी : इ-पोस मशीन में अंगूठा के निशान मैच नहीं हो पाने के कारण दो माह से खाद्यान्न से वंचित चेतनी देवी को मंगलवार की सुबह में खाद्यान्न उपलब्ध करवा दिया गया. देवरी के बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी के आदेश के बाद मंगलवार की सुबह में अंत्योदय कार्डधारी चेतनी देवी को चीनी व चावल उपलब्ध […]
विज्ञापन
देवरी : इ-पोस मशीन में अंगूठा के निशान मैच नहीं हो पाने के कारण दो माह से खाद्यान्न से वंचित चेतनी देवी को मंगलवार की सुबह में खाद्यान्न उपलब्ध करवा दिया गया.
देवरी के बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी के आदेश के बाद मंगलवार की सुबह में अंत्योदय कार्डधारी चेतनी देवी को चीनी व चावल उपलब्ध कराया गया. बता दें कि परसाटांड़ पंचायत के पतालडीह गांव के अत्यंत गरीब लाभुक चेतनी देवी को दो माह का खाद्यान्न नहीं मिल पाया था.
इससे चेतनी व उसके पति बंधु पंडित के समक्ष भूखे रहने की नौबत आ गयी थी. इस खबर को प्रभात खबर ने मंगलवार 18 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से ‘दो माह से नहीं मिला अनाज परिवार दाने को मोहताज’ शीर्षक से प्रकाशित किया था.
देवरी के बीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पतालडीह के पीडीएस दुकानदार को लाभुक का अंगूठा के मिलान नहीं होने पर भी उक्त लाभुक को अविलंब खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




