Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता मिला महिला का शव

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 11:43 PM

विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव में शनिवार को कविता देवी (30) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. महिला का शव फंदे से झूलता पाया गया. कविता मानिकबाद निवासी स्व जितेंद्र साव की पत्नी थी. वह अपने तीन बच्चों के साथ मानिकबाद में रह रही थी.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया. मृतका के मायके पक्ष ने उसकी हत्या करने की आशंका जतायी. मृतका के पिता देवरी थाना क्षेत्र के तेलोडीह (नायकडीह) गांव निवासी द्वारिका साव ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. इसमें मृतका के भैंसुर दामोदर साव, देवर सुनील साव सहित चार लोगों के विरुद्ध को आरोपित किया है. कहा कि कविता की हत्या कर सुनियोजित तरीके से फांसी का रूप देने के लिए उसके गले में साड़ी लपेटकर पंखा से लटका दिया गया है.

मुआवजे की राशि हड़पने की नीयत से की गयी हत्या

द्वारिका साव ने अपने आवेदन में कहा है कि चार वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उसके दामाद जितेंद्र साव की मौत हो गयी थी. उसकी बेटी कविता को मुआवजा राशि मिली थी. मुआवजा में मिली राशि को हड़पने की नीयत से ससुराल पक्ष द्वारा कविता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इसे लेकर रिश्तेदारों के साथ मानिकबाद पहुंचकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी नहीं माने ओर धमकी दी कि राशि नहीं मिलने से कविता को जान से मार देंगे. शनिवार को आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कर साजिश के तहत शव को फंदे से लटका दिया, जबकि उसका पैर पलंग पर टिका हुआ था.

सूचना पर पहुंची पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि महिला का शव मिलने के मामले में आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola