Giridih News :मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 11:41 PM
Giridih News :पोखरिया में श्री-श्री मद्देवी भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा के साथ शनिवार को शुरू हुआ. शनिवार को 501 महिलाएं और कन्याएं पोखरिया दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञ मंडप से कलश लेकर निकलीं और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय जमुनिया नदी पहुंचीं.
यज्ञाचार्य ने कलश में जल भरवाया. झांकी कलश यात्रा का आकर्षण रही. यज्ञ सात दिनों तक चलेगा. 19 को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, परिक्रमा व रात में अयोध्या की कथा वाचिका नंदनी गोस्वामी प्रवचन देंगी. 24 को कन्या पूजन, भंडारा व विर्सजन के साथ शमापन होगा. बता दें कि पोखरिया का दुर्गा मंदिर जर्जर हो गया था. ग्रामीणों के के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है. कलश यात्रा में प्रमुख आशा राज, थाना प्रभारी राजेश कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, मुखिया सरिता साव, सरिता महतो, दिनेश साहू, कुमोद यादव, इश्तियाक अंसारी, उमेश कुमार, पुरोहित सहदेव पांडेय, आचार्य कमला कांत शास्त्री, सतीश पांडेय शामिल थे. यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष भिरव महतो, सचिव दुलारचंद महतो, कोषाध्यक्ष देवलाल महतो, संरक्षक मुखिया प्रदीप महतो, पंसस गौतम कुमार, गणेश प्रजापति, भोला महतो, तालेश्वर महतो, सुरेंद्र साव आदि सक्रिय हैं.
कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
जगरनाथडीह कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार से शुरू हुआ. यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से शुरू हुई. महिलाएं कलश लेकर मुक्तेश्वर धाम (झारोनदी धाम) पहुंची. आचार्य अनिल वाचस्पति ने कलशों में पवित्र जल भरवाया. यात्रा के दौरान जय श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों से क्षेत्र गूंज हो उठा. ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि ने पूरे मार्ग को भक्तिमय कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया. वृंदावन की कथावाचिका बालविदुषी राधे प्रिया प्रवचन देंगी.सफल बनाने के लिए ये हैं सक्रिय
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुमित रंजन दाराद, मुखिया रंजीत कुमार, सचिव अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, विकास रंजन दाराद, पुजारी मुकेश दाराद, कुणाल दाराद, वंशी सिंह, पच्चू सिंह, अजीत सिंह, पवन सिंह, चंद्रशेखर राम, पूर्व मुखिया प्रमिला वर्मा, कृष्णा राम, पंसस नीरज गुप्ता, कुलदीप पांडेय आदि सक्रिय हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










