ज्वाइनिंग नहीं मिलने पर युवक ने दी जान
Updated at : 20 Sep 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : नौकरी काे लेकर ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने से डिप्रेशन में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना मंगलवार की रात की है, लेकिन घरवालों को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह लगी. मृतक 27 वर्षीय सुमित कुमार कंधवे पिता संजय कुमार राम है. मृतक युवक शहर के प्रसिद्व मोबाइल व […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नौकरी काे लेकर ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने से डिप्रेशन में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना मंगलवार की रात की है, लेकिन घरवालों को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह लगी. मृतक 27 वर्षीय सुमित कुमार कंधवे पिता संजय कुमार राम है. मृतक युवक शहर के प्रसिद्व मोबाइल व गल्ला व्यवसायी टारको परिवार से जुड़ा हुआ है.
घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है. इस संबंध में मृतक के चाचा अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुमित ने शहर की एक दुकान से टीवी खरीदा और रात में टीवी को कमरे में लगाया. इसके बाद उसने भोजन भी किया. सुबह नौ बजे तक जब सुमित उठा नहीं और उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो घरवालों को कुछ शंका हुई. किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पंखे से सुमित का लटका हुआ शव मिला. अनिल कुमार ने बताया कि सुमित ने कमरे के अंदर लगाये गये पर्दा को फंदा बनाकर जान दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




