पर्व के दौरान एक-दूसरे के सम्मान का ख्याल रखें : मुर्मू

Updated at : 19 Sep 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पर्व के दौरान एक-दूसरे के सम्मान का ख्याल रखें : मुर्मू

डुमरी : मुहर्रम व कर्मा पर्व को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीएम प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें एसडीपीओ नीरज सिंह, निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन प्रसाद, डुमरी थाना के प्रभारी थानेदार दिनेश रजक सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. एसडीएम […]

विज्ञापन
डुमरी : मुहर्रम व कर्मा पर्व को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीएम प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें एसडीपीओ नीरज सिंह, निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन प्रसाद, डुमरी थाना के प्रभारी थानेदार दिनेश रजक सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
एसडीएम ने कहा कि पर्व त्योहार लोगों को जोड़ने का काम करता है. किसी अफवाह पर ध्यान ने दें. कहा कि पर्व में एक-दूसरे का मान-सम्मान का ख्याल रखें. बैठक में पर्व के दिन शराब बिक्री और डीजे बजाने पर पाबंदी रहने की बात कही गयी. वहीं मुहर्रम पर अखाड़ा का जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही जायेगा. एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारी ताकत है और इसे कायम रखने की जिम्मेवारी हम सभी की है. उन्होंने अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारियों को अपने 20 वोलेंटियर नियुक्त करने की बात कही.
कहा कि कमेटी के लोग सदस्यों का नाम, फोटो व मोबाइल नंबर सहित परिचय पत्र का सत्यापन अपने थाना से करा लें. बैठक में जिप सदस्य भोला सिंह, मुखिया अजीत कुमार, पंसस प्रकाशचंद मेहता, भाजपा के डालोराम महतो, झामुमो के बरकत अली व राजकुमार पांडेय सहित इस्माइल अंसारी, मो मुमताज, जमीरूद्दीन अंसारी, बशीर अंसारी, दौलत मियां, रहीम रिजवी, अलाउद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, गुलाम रसूल, कुर्बान मियां, नासीर हुसैन, जमसीद अंसारी, उस्मान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola