गांवों में बिजली संकट, शहर में जलापूर्ति ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 8:11 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के तीन प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हाे गया है, वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है. गिरिडीह, बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड के गांवों में 33 हजार के सेकेंड सर्किट से बिजली की आपूर्ति होती रही है. इसी सर्किट से डीवीसी झारखंड राज्य विद्युत […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के तीन प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हाे गया है, वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है. गिरिडीह, बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड के गांवों में 33 हजार के सेकेंड सर्किट से बिजली की आपूर्ति होती रही है. इसी सर्किट से डीवीसी झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम को इस इलाके के लिए बिजली देती है, लेकिन दो दिनों से सर्किट ब्रेकर की मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गयी है.
सोमवार को डीवीसी ने लगभग साढ़े सात घंटे तक बिजली की कटौती की. इसके अलावा शेष समय में भी बिजली की आपूर्ति क्षमता के अनुसार नहीं की गयी. 25 एमवीए की मांग के विरुद्ध मात्र 15 एमवीए बिजली की आपूर्ति डीवीसी से की गयी, जिससे ग्रामीण इलाके में बिजली की आपूर्ति अनियमित हो गयी. इसी प्रकार मंगलवार को भी सर्किट ब्रेकर की मरम्मत के नाम पर बिजली की आपूर्ति डीवीसी ने ठप कर दी है,जिसके कारण बिजली आपूर्ति ग्रामीण इलाके में नहीं हो सकी.
बिजली की आपूर्ति बाधित होने से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गयी है. खंडोली फीडर भी इसी सर्किट से जुड़ा हुआ है. इस कारण खंडोली जलापूर्ति योजना के लिए बिजली नहीं मिल सकी और बिजली नहीं मिलने के कारण पानी का उठाव नहीं हो सका. ऐसे में खंडोली जलापूर्ति योजना से जुड़े शहरी क्षेत्र के न्यू बरगंडा, मकतपुर, बरमसिया, करबला रोड, अरगाघाट, कचहरी चौक समेत कई इलाके में जल आपूर्ति ठप हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










