15.15 लाख रुपये की लूट
Updated at : 17 Jul 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह व सीमावर्ती क्षेत्री टुंडी में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया. इसमें 15.15 लाख रुपये लूटने में अपराधी सफल रहे. पहली घटना गिरिडीह जिले के पचंबा-चितरडीह पथ पर हुई. यहां अपराधियों ने कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर को अपना निशाना बनाया. वहीं दूसरी घटना टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया […]
विज्ञापन
गिरिडीह व सीमावर्ती क्षेत्री टुंडी में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया. इसमें 15.15 लाख रुपये लूटने में अपराधी सफल रहे. पहली घटना गिरिडीह जिले के पचंबा-चितरडीह पथ पर हुई. यहां अपराधियों ने कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर को अपना निशाना बनाया. वहीं दूसरी घटना टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया पुल के समीप हुई. यहां अपराधियों ने खाद्यान्न व्यवसायी के कर्मी को अपना निशाना बनाया. वह गिरिडीह से तगादा कर धनबाद लौट रहा था.
कूरियर कंपनी कर्मी से 4.15 लाख लूटे
िगरिडीह : पचंबा-चितरडीह पथ के पचंबा बुढ़वा आहर के समीप सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने कूरियर कंपनी इकॉम एक्सप्रेस के सुपरवाइजर सुमन कुमार सिंह से 4.15 लाख रुपये लूट लिये. भुक्तभोगी देवघर के जसीडीह निवासी सुमन ने बताया कि वह जमुआ सेंटर का सुपरवाइजर है. सोमवार की सुबह वह कंपनी का 4.15 लाख रुपये बैग में रखकर गिरिडीह शहर आ रहा था. इसे गिरिडीह शहर स्थित इंडियन बैंक में जमा करना था. सुबह करीब 10.30 बजे वह जमुआ स्थित अपने कार्यालय से निकला और 11.15 बजे वह पचंबा बुढ़वा आहर से करीब और रेलवे ओवरब्रीज के ठीक पहले पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों ने अपनी बाइक को उसकी बाइक से सटा दिया. बाइक सटते ही उसका संतुलन बिगड़ गया. इसी बीच एक अपराधी ने रिवाॅल्वर दिखाते और दूसरे ने बाइक में रखे उसके बैग को धारदार हथियार से काट दिया और पचंबा की ओर भाग गये.
हाइस्पीड बाइक पर सवार थे अपराधी
सुमन का कहना है कि वह तो अपाची 160 बाइक पर सवार था, लेकिन अपराधी काले रंग की 220 पल्सर बाइक पर सवार थे. अपराधियों में से एक ने माथे पर भगवा रंग का गमछा बांध रखे हुए था. एक अपराधी ने हाफ पेंट तो दूसरे ने पायजामा पहना रखा था. दोनों की उम्र करीब 27-28 होगी. बताया कि वह पिछले सात माह से कंपनी में सुपरवाइजर है.
िगरिडीह से लौट रहे युवकों को टुंडी में लूटा
टुंडी. टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना दिन दो बज कर 20 मिनट की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी के कर्मी विजय कुमार व चालक से पूछताछ की.
कैसे क्या हुआ: जगदंबा राइस मिल, पंडुकी बरवाअड्डा के मालिक कृष्ण मुरारी चौधरी के कर्मी विजय कुमार गिरिडीह के चावल व्यवसायी से 11 लाख रुपये तगादा कर बरवाअड्डा अपनी टाटा विक्टा कार संख्या जेएच10 एडी 0142 से लौट रहे थे.
कार को रंजीत पांडेय चला रहा था. जैसे ही कार लोधरिया के निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची, लाल रंग की बोलेरो ने ओवरटेक कर उनकी कार को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसी दौरान पीछे से आयी ऑल्टो कार में से चार-पांच लोगों ने उतर कर पिस्तौल दिखाया और कार में रखे 11 लाख रुपये को लूट लिये. इसके बाद अपराधी गोविंदपुर की ओर भाग गये.
हाथ मलते हुए भुक्तभोगियों ने इसके बाद हल्ला शुरू किया. इसी बीच किसी ने टुंडी पुलिस को और भुक्तभोगियों ने सूचना फोन से अपने मालिक को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भुक्तभोगी और पुलिस में कार्यरत लोगों से अलग-अलग पूछताछ की. ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, डीएसपी मुकेश महतो, टुंडी थाना प्रभारी केश्वर साहू, गोविंदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं मिल मालिक कृष्ण मुरारी चौधरी भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की.
गिरिडीह के किससे कितना किया गया था तगादा
राजेंद्र मोदी से 3,74, 160
गोपाल जालान से 2 लाख
आदिनाथ ट्रेडर्स से 4 लाख 15 हजार
नवनीत ट्रेडर्स से 20 हजार
चार आइआइडी बरामद, दो बंकर ध्वस्त
डुमरी के छोटकी बेरगी के जंगल में दो बंकरों को किया ध्वस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




