वज्रपात की चपेट में आकर पांच मवेशियों की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना अंतर्गत चिलगा पंचायत के मसनोटांड़ गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर पांच मवेशियों की मौत हो गयी. रविवार की दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान लक्ष्मण कोल के सभी मवेशी गांव स्थित बांस की झाड़ी के पास खड़े थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ और मवेशी इसकी चपेट […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना अंतर्गत चिलगा पंचायत के मसनोटांड़ गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर पांच मवेशियों की मौत हो गयी. रविवार की दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान लक्ष्मण कोल के सभी मवेशी गांव स्थित बांस की झाड़ी के पास खड़े थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ और मवेशी इसकी चपेट में आ गये.
सूचना पर मुखिया सोमनाथ सिंह व उपमुखिया संजय मरांडी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को ढांढस बंधाया. झामुमो के कई कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे. मुखिया व उप मुखिया ने कहा कि अभी खेती शुरू हुई है. ऐसे में अगर किसी किसान के मवेशी की मौत हो जाती है तो वह किस प्रकार खेती करेगा. बताया कि लक्ष्मण कोल बहुत ही गरीब व्यक्ति है. खेती के लिए उसे सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










