आगजनी की घटना में दो घर जले

हजारीबाग रोड : सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में शुक्रवार की रात आगजनी की घटना हुई़ इसमें दो बीपीएल परिवार का घर जलकर राख हो गया़ मिली जानकारी के अनुसार कोयरीडीह निवासी डेगो महतो के घर में अचानक आग लग गयी़ इससे घर समेत घर में रखे कपड़े, चावल व खाने के अन्य सामान […]
हजारीबाग रोड : सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में शुक्रवार की रात आगजनी की घटना हुई़ इसमें दो बीपीएल परिवार का घर जलकर राख हो गया़ मिली जानकारी के अनुसार कोयरीडीह निवासी डेगो महतो के घर में अचानक आग लग गयी़ इससे घर समेत घर में रखे कपड़े, चावल व खाने के अन्य सामान जल कर राख हो गय़े आग इतनी विकराल थी कि पड़ोस के सुदामा महतो के घर में भी आग की लपटे पहुंच गयी और घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया़ भुक्तभोगियों ने सरिया बीडीओ को आवेदन देकर अनाज, इंदिरा आवास की मांग की. सरिया बीडीओ निर्भय कुमार ने तत्काल पीड़ितों को एक-एक क्विंटल चावल मुहैया करा दिया़ वहीं इंदिरा आवास देने की बात भी कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










