कोयला तस्करी मामले में 13 को भेजा गया जेल

गिरिडीह : कोयला तस्करी मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किये गये 13 लोगों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये लोगों में देवरी थाना इलाके के नागेश्वर यादव, जलखरियोडीह के शिवशंकर राय, मकडीहा के विकास राय,जमडीहा के हरिहर महतो, नायकडीह के सरयुग साहू, बेंगाबाद थाना इलाके के बासुदेव यादव, सुरेंद्र यादव, […]
गिरिडीह : कोयला तस्करी मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किये गये 13 लोगों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये लोगों में देवरी थाना इलाके के नागेश्वर यादव, जलखरियोडीह के शिवशंकर राय, मकडीहा के विकास राय,जमडीहा के हरिहर महतो, नायकडीह के सरयुग साहू, बेंगाबाद थाना इलाके के बासुदेव यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश्वर यादव, मोहन यादव, जमुआ के गफूर अंसारी, मुफस्सिल थाना इलाके के सुग्गासर निवासी मंतु यादव एवं राजेश रजक, परसाटांड़ के लाटो अंसारी शामिल हैं.
इस बाबत बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मुफस्सिल थाना की पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया था. अभियान के दौरान थाना इलाके के पथ्लानावाडीह के पास कोयला लदी 16 बैलगाड़ी को जब्त किया गया था. इसी क्रम में इन्हीं 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया की इन सभी लोगों के खिलाफ कोयला तस्करी की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










