अपराधियों ने सात हजार नकद और 40 हजार के जेवरात लूटे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 May 2018 4:36 AM
विज्ञापन

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बैसिक स्कूल के पास कृष्णानगर कॉलोनी में बीती रात नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर सात हजार रुपये नकद समेत 40 हजार रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिया. अपराधियों की संख्या चार थी. सभी मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे और स्थानीय भाषा […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बैसिक स्कूल के पास कृष्णानगर कॉलोनी में बीती रात नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर सात हजार रुपये नकद समेत 40 हजार रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिया. अपराधियों की संख्या चार थी. सभी मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे और स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे. इनमें से एक के पास देशी कट्टा व अन्य के पास भुजाली और चाकू था.
सभी की उम्र 30 वर्ष के बीच थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात स्व. सेठ यादव की पत्नी कुसमा देवी, पुत्री रंजु कुमारी और पुत्र उमाशंकर घर में सो रहे थे. करीब दो बजे रात अपराधी छत के रास्ते घर में घुस गये. अपराधियों ने सबसे पहले कुसमा देवी को कब्जे में लेकर हाथ बांध दिया व पुत्री रंजु कुमारी को चाकू की नोक पर कब्जे में ले लिया. इसके बाद बक्से में रखे सात हजार रुपये नकद, सोने के दो कर्णफूल, चांदी की एक हंसुली, एक हार और एक जोड़ी पायल छिन लिया. इसके बाद अपराधी हल्ला मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए घर के पिछवाड़े की ओर से भाग गये़ इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










