महाराज जरासंध की लगेगी प्रतिमा : मंत्री

Updated at :12 Apr 2018 6:57 AM
विज्ञापन
महाराज जरासंध की लगेगी प्रतिमा : मंत्री

गिरिडीह : चंद्रवंशी समाज की बैठक बुधवार को बक्सीडीह रोड स्थित समाज के नेता नागेंद्र चंद्रवंशी के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे. वहीं विशिष्ठ अतिथियों में प्रदेश पदाधिकारी नागेंद्र चंद्रवंशी, सूरज नयन, सुदर्शन चंद्रवंशी, रविंद्र वर्मा, राजकुमार राज, रमेश चंद्रवंशी उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री […]

विज्ञापन
गिरिडीह : चंद्रवंशी समाज की बैठक बुधवार को बक्सीडीह रोड स्थित समाज के नेता नागेंद्र चंद्रवंशी के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे. वहीं विशिष्ठ अतिथियों में प्रदेश पदाधिकारी नागेंद्र चंद्रवंशी, सूरज नयन, सुदर्शन चंद्रवंशी, रविंद्र वर्मा, राजकुमार राज, रमेश चंद्रवंशी उपस्थित थे.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गिरिडीह जिले में चंद्रवंशी मजबूत स्थिति में हैं. साथ ही समाज द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है. शीघ्र ही मधुबन वेजिस स्थित महाराज जरासंध चौक पर महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापित करवायी जायेगी. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधित मामलों पर सीधा संपर्क साधने की सलाह दी. बैठक के दौरान नगीना सिंह निवासी कृष्णा राम ने अपने पुत्र की हत्या कर दिये जाने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंत्री को आवेदन भी दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की मांग की.
इस पर मंत्री ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया. बैठक का संचालन अधिवक्ता सूरज नयन ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार टायसन, जिला प्रभारी माखन चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार, शिवनंदन प्रसाद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा देवी, संजू देवी, नगर अध्यक्ष रीना सिंह, मनीषा कुमारी, सुरेश चंद्रवंशी, मनोज कुमार मुन्ना, गोपाल राम, गौतम कुमार, रंजीत कुमार, बासुदेव राम, हर्ष कुमार, रविंद्र कुमार, अमर चंद्रवंशी, दिलीप राम, नरेंद्र राम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola