इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Dec 2017 8:15 AM
विज्ञापन

जमुआ : बीते दिनों हाइवा की चपेट में आकर घायल एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान धनबाद में हो गयी. बता दें कि 18 दिसंबर को जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग पौड़इया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में चरघरा-नावाडीह निवासी दशरथ विश्वकर्मा एवं उसकी पत्नी सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये […]
विज्ञापन
जमुआ : बीते दिनों हाइवा की चपेट में आकर घायल एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान धनबाद में हो गयी. बता दें कि 18 दिसंबर को जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग पौड़इया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में चरघरा-नावाडीह निवासी दशरथ विश्वकर्मा एवं उसकी पत्नी सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दुर्घटना की खबर पाकर सअनि नरेश यादव ने घायलों को इलाज कराने के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा था. जहां से चिकित्सकों ने दशरथ विश्वकर्मा को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया था.
इलाज के दौरान मंगलवार देर रात को दशरथ विश्वकर्मा की मौत हो गयी. इधर, दशरथ विश्वकर्मा की मौत की खबर सुनकर जरीडीह मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा, पंसस गीता देवी, विनोद राय, पिंकी देवी, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, उप मुखिया दिनेश विश्वकर्मा, समाजसेवी फाल्गुनी यादव, सुनील वर्मा आदि मृतक के परिजनों से मिले और ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










