एसएमसी के खाते में फंसे हैं सर्व शिक्षा के चार करोड़ रुपये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Aug 2017 10:37 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : विद्यालय स्तर पर गठित प्रबंधन समिति के खाते में सर्व शिक्षा अभियान के चार करोड़ रुपये फंस गये हैं. संबंधित प्रखंड के बीइइओ ने कई बार राशि के समायोजन का निर्देश भी दिया है. लेकिन अब तक समायोजन नहीं हो सका है. सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है. […]
विज्ञापन
गिरिडीह : विद्यालय स्तर पर गठित प्रबंधन समिति के खाते में सर्व शिक्षा अभियान के चार करोड़ रुपये फंस गये हैं. संबंधित प्रखंड के बीइइओ ने कई बार राशि के समायोजन का निर्देश भी दिया है. लेकिन अब तक समायोजन नहीं हो सका है. सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है. कहा कि प्रखंड स्तर पर राशि समायोजन के लिए कैंप लगाये जायेंगे. इसके बाद भी विद्यालय प्रबंध समिति के स्तर से राशि समायोजित नहीं की गयी तो दोषी अध्यक्ष व सचिव के विरूद्ध विभाग सर्टिफिकेट केस भी कर सकता है.
वर्ष 2016-17 में जिले के करीब दो हजार एसएमसी को विभिन्न मद में 30 करोड़ की राशि दी गयी थी. अधिकारियों की तत्परता से 26 करोड़ रुपये का अग्रिम समायोजन कर लिया गया. उपयोगिता प्रमाण पत्र भी कार्यालय में जमा किया जा चुका है. लेकिन अब तक चार करोड़ रुपये का यूसी सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय में नहीं पहुंचा है.
हाल ही में डीएसइ कमला सिंह बीइइओ के साथ बैठक कर राशि समायोजित करने का निर्देश दे चुके हैं. वहीं सर्व शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार सिन्हा ने कहा कि राशि के समायोजन के लिए विभाग कड़ा कदम उठायेगा. जो भी इसमें दोषी पाये जायेंगे, उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी को सर्टिफिकेट केस कर उनसे राशि वसूली की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










