अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प

Updated at :30 Jul 2017 12:00 AM
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प

अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प चित्र परिचय : 13. पत्रकारों को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश गिरिडीह. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य की योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. 23 सितंबर को राज्य सरकार का एक हजार दिन पूरा हो रहा है. यह झारखंड की सवा […]

विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प चित्र परिचय : 13. पत्रकारों को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश गिरिडीह. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य की योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. 23 सितंबर को राज्य सरकार का एक हजार दिन पूरा हो रहा है. यह झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के लिए उपलब्धियों से भरा रहा. सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया गया. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.कहा कि नीति आयोग के मुताबिक विकास दर में झारखंड प्रदेश ने देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वर्तमान में विकास दर 8.6 फीसदी है, पूर्व में यह 4.5 फीसदी थी. श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे किसी भी नेता व मंत्री पर कोई आरोप नहीं लगा है. कहा कि झामुमो ने भ्रष्टाचार के रूप में दाग लगाया है. बैठक में समावेशी विकास के दर्शन को जमीन पर उतारने का संकल्प लिया गया है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर नीतीश सरकार का अभिनंदन किया गया.झामुमो नेताओं की कारस्तानी के खिलाफ होगी कार्रवाईश्री प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्र को ऊंचाई मिली है. रघुवर सरकार के कार्यकाल में भी प्रदेश लगातार ऊंचाई प्राप्त कर रहा है. भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है, वहीं विपक्ष सिमट रहा है. 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है. पूरे देश में वंशवाद खत्म हो रहा है. कहा कि शिबू सोरेन के परिवारवाद की नीति विकास विरोधी है. लोकतंत्र के हत्यारे के रूप में झामुमो कार्य कर काम कर रहा है. विपक्ष की विकास विरोधी राजनीति को जनता के पास ले जाने का निर्णय लिया गया. एक सवाल के जवाब में श्री प्रकाश ने कहा कि इंतजार कीजिये झामुमो नेताओं की कारस्तानी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. 6 दिसंबर तक 50 हजार नियुक्तिश्री प्रकाश ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में एक लाख युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी मिली. वहीं 6 दिसंबर तक 50 हजार नियुक्ति होनी है. महिलाओं के नाम 50 लाख की संपत्ति की जमीन की रजिस्ट्ररी एक रुपये में की जा रही है. उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार गैस दे रही है वहीं राज्य सरकार आठ लाख महिलाओं को चूल्हा दे रही है. 1200 पंचायतों को बीपीएल परिवार से एपीएल परिवार में विकास किया जा रहा है. कहा कि सांगठनिक मजबूती व कार्यक्रमों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रत्येक विस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर चर्चा हुई. 16 से 20 अगस्त तक संकल्प यात्राश्री प्रकाश ने बताया कि 16 अगस्त से 20 अगस्त तक भाजयुमो की संकल्प यात्रा है. इसमें भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे. कहा कि 15 से 17 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची में प्रवास करेंगे. इसको लेकर कई कार्ययोजना तैयार की गयी है. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, शिवपूजन पाठक, शुकदेव प्रसाद साहू भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola