विपक्ष की नकारात्मक सोच विकास में बाधक : गिलुआ

Updated at :30 Jul 2017 12:00 AM
विज्ञापन
विपक्ष की नकारात्मक सोच विकास में बाधक : गिलुआ

विपक्ष की नकारात्मक सोच विकास में बाधक : गिलुआ, 10. उपस्थित कोडरमा सांसद-गिरिडीह विधायक व अन्य 11. उपस्थित शिक्षा मंत्री, विधायक व अन्य गिरिडीह. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, रामविचार नेताम व अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर की. अध्यक्षता प्रदेश […]

विज्ञापन

विपक्ष की नकारात्मक सोच विकास में बाधक : गिलुआ, 10. उपस्थित कोडरमा सांसद-गिरिडीह विधायक व अन्य 11. उपस्थित शिक्षा मंत्री, विधायक व अन्य गिरिडीह. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, रामविचार नेताम व अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर की. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने की. श्री गिलुआ ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक सोच विकास में बाधक बनी हुई है. उन्होंने एकात्म मानववाद पर चर्चा की. पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को तन्मयता से कार्य करने की बात कही. कहा कि कार्यकर्ताओं का भी दायित्व है कि वह सरकार के विकास कार्यों से जनता को लाभांवित करें. बॉक्सभाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धि से भरा : अर्जुनचित्र परिचय : 25. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करते गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धि से भरा है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की. कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत विश्व के मानचित्र में मजबूती से उभरा है. एक ओर सरकार विकास की कई योजनाओं को क्रियान्वित कर रखी है वहीं दूसरी ओर गरीबों के उत्थान को ले सरकार गंभीर है. कहा कि चीन व पाकिस्तान के द्वारा जिस तरह से सीमा पर माहौल बनाया जा रहा है उसके खिलाफ मोदी सरकार का साहसिक कदम सराहनीय है. षडयंत्र का मुस्तैदी से सामना करने की जरूरत : नेतामभाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर जो षडयंत्र चल रहा है उसके खिलाफ कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना होगा. उन्होंने सांगठनिक मजबूती व विस्तार पर बल दिया. कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किये गये. इसका समर्थन गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, सांसद विद्युत वरण महतो आदि ने किया. इसमें अन्य मुद्दों के अलावा मोदी सरकार द्वारा एक देश, एक टैक्स व एक बाजार के रूप में लाये गये जीएसटी पर बधाई दी गयी. साथ ही राष्ट्रीय व अंतराराष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा देश का मान बढाने पर भी सरकार को बधाई दी गयी. ये थे मौजूद : बैठक में इनके अलावे केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, श्रम कल्याण मंत्री राज पालिवाल, शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कृषि मंत्री रंधीर सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, धनबाद सांसद पीएन सिंह, कोडरमा सांसद डा. रवींद्र कुमार राय, गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, रांची सांसद रामटहल चौधरी, चतरा सांसद सुनील सिंह, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, राजमहल विधायक अनंत ओझा, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, गणेश मिश्र, यदुनाथ पांडेय, राजेश शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूनम प्रकाश, प्रिया सिंह, जेबी तुबिद, अमित सिंह, नीरज पासवान, आरती सिंह, साना खान, उषा पांडेय, समीर उरांव, सत्येंद्र तिवारी, प्रकाश सेठ समेत अन्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola