चार दिन बाद भी विवाहिता का सुराग नहीं
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jul 2017 12:12 PM
विज्ञापन

बेंगाबाद : तेलोनारी पंचायत के एक गांव से चार दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता का अबतक सुराग नहीं मिल पाया है. काफी खोजबीन के बाद जब विवाहिता का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि तेलोनारी पंचायत की एक दिव्यांग महिला […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : तेलोनारी पंचायत के एक गांव से चार दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता का अबतक सुराग नहीं मिल पाया है. काफी खोजबीन के बाद जब विवाहिता का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को देकर बरामदगी की गुहार लगायी है.
बताया जाता है कि तेलोनारी पंचायत की एक दिव्यांग महिला की शादी दो साल पूर्व पीरटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. एक साल तक वह ससुराल में रही. एक साल से महिला मायके तेलोनारी में रह रही थी. चार दिन पूर्व वह शौच के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चलात तो थाना में आवेदन दिया है. इधर एसआइ चंद्रिका पासवान ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










