पिकअप वैन ने छात्र को मारा धक्का, मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2017 8:54 AM
विज्ञापन

तिसरी-खरगडीहा मुख्य मार्ग पर घटी घटना बेसिक स्कूल खरगडीहा से देवरी स्थित घर लौट रहा था साइकिल से जमुआ : तिसरी-खरगडीहा मुख्य मार्ग में खमरबाद नहर के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे आम लदे पिकअप वैन के धक्के से छात्र संदीप कुमार शर्मा (16) की मौत हो गयी. वह देवरी थाना इलाके के तेलोडीह […]
विज्ञापन
तिसरी-खरगडीहा मुख्य मार्ग पर घटी घटना
बेसिक स्कूल खरगडीहा से देवरी स्थित घर लौट रहा था साइकिल से
जमुआ : तिसरी-खरगडीहा मुख्य मार्ग में खमरबाद नहर के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे आम लदे पिकअप वैन के धक्के से छात्र संदीप कुमार शर्मा (16) की मौत हो गयी. वह देवरी थाना इलाके के तेलोडीह गांव निवासी एतवारी ठाकुर का पुत्र था. संदीप बेसिक विद्यालय खरगडीहा में कक्षा का नौ का छात्र था.
वह स्कूल से घर लौटने के दौरान खमरबाद नहर के पास साइकिल के टायर में हवा भरने लगा. तभी बिहार के नवादा से आम लेकर तिसरी की तरफ से आ रहे पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने वैन व चालक को पकड़ लिया. लोगों का कहना था कि चालक नशे में था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
तीन घंटे तक लगा रहा जाम: घटना के ग्रामीणों ने तिसरी-खरगडीहा सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पर बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार, सीओ आलोक वरण केसरी, जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद चकमंजो मुखिया बृजनंदन तिवारी, खरगडीहा मुखिया चिना खान पहुंचे. लोगो को समझाया गया. बाद में दोनों मुखिया, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सचिव मुस्लिम अंसारी ने आर्थिक मदद की, जिसके बाद शाम सात बजे जाम हटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










