डोरंडा : विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

Updated at :13 Jul 2017 9:43 AM
विज्ञापन
डोरंडा : विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

डोरंडा (धनवार) : धनवार थाना क्षेत्र के बल्हरा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली. हालांकि मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतका की सास ने बताया कि घटना के दौरान पतोहू सरिता देवी घर में अकेली थी. वहीं वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल […]

विज्ञापन
डोरंडा (धनवार) : धनवार थाना क्षेत्र के बल्हरा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली. हालांकि मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतका की सास ने बताया कि घटना के दौरान पतोहू सरिता देवी घर में अकेली थी. वहीं वह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गयी थी. उसका पुत्र जीवलाल प्रसाद वर्मा घर पहुंचा तो आवाज देने पर भी कमरा नहीं खुला. मामले की जानकारी अगल-बगल के लोगों के साथ-साथ मायके को भी दी गयी.
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मृतका का नैहर सरिया थाना अंतर्गत धवैया गांव में है. सूचना मिलने पर मृतका के पिता सहदेव महतो पहुंचे और घटना की जानकारी ली. धनवार थाना के एसआइ पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि मृतका के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. और शव के अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola