Advertisement
दुर्घटना में सअनि घायल
गिरिडीह पुलिस केंद्र से श्रावणी मेला में ड्यूटी के लिए भेजे गये थे देवघर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दी 10 हजार की आर्थिक सहायता गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस केंद्र से श्रावणी मेला की ड्यटी में भेजे गये गिरिडीह पुलिस के अधिकारी मिथलेश कुमार कइका घायल हो गये. घायल पुलिस पदाधिकारी को देवघर से रांची ले […]
गिरिडीह पुलिस केंद्र से श्रावणी मेला में ड्यूटी के लिए भेजे गये थे देवघर
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दी 10 हजार की आर्थिक सहायता
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस केंद्र से श्रावणी मेला की ड्यटी में भेजे गये गिरिडीह पुलिस के अधिकारी मिथलेश कुमार कइका घायल हो गये. घायल पुलिस पदाधिकारी को देवघर से रांची ले जाने के क्रम में झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा गिरिडीह ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी.
मिथलेश गिरिडीह पुलिस केंद्र में पदस्थापित हैं और श्रावणी मेला की ड्यूटीके लिए 4 जुलाई को प्रतिनियुक्ति पर देवघर भेजे गये थे. शुक्रवार की सुबह वे देवघर में सड़क हादसे का शिकार हो गये, चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया. देवघर से रांची जाने के क्रम में घायल सअनि मिथलेश के एंबुलेंस को थोड़ी देर के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां पूर्व से झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा गिरिडीह के अध्यक्ष शशिशेखर सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पुलिस इंस्पेक्टर आरके राणा, मंत्री सूरज कुमार राम समेत अन्य पहुंचे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement