डोभा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Updated at :01 Jul 2017 10:34 AM
विज्ञापन
डोभा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

बेंगाबाद प्रखंड के हरिला गांव की घटना घर से मवेशियों को लाने निकली थीं खेत की ओर हूल दिवस के कारण बंद था स्कूल बेंगाबाद : प्रखंड के हरिला गांव में शुक्रवार की दोपहर डोभा में पानी पी रहे मवेशी को बाहर निकालने गयी दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी. दोपहर करीब […]

विज्ञापन
बेंगाबाद प्रखंड के हरिला गांव की घटना
घर से मवेशियों को लाने निकली थीं खेत की ओर
हूल दिवस के कारण बंद था स्कूल
बेंगाबाद : प्रखंड के हरिला गांव में शुक्रवार की दोपहर डोभा में पानी पी रहे मवेशी को बाहर निकालने गयी दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी. दोपहर करीब दो बजे दोनों बहनें मवेशियों को लाने के लिए घर से निकली थीं. काफी देर बाद जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान डोभा में एक बच्ची के शव को तैरते देख परिजनों ने उसे निकाला. इसके बाद दूसरी बच्ची को भी डोभा के गहरे पानी से ढूंढ़ कर निकाला गया. घटना से परिवार और गांव में मातम है.
कैसे घटी घटना : गांव के अशोक वर्मा की पुत्री पूजा (12) और उसकी छोटी बहन प्रीति (10) घर से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित एक डोभा के किनारे चर रहे मवेशियों को घर लाने के लिए गयी थीं.
इस बीच मवेशी डोभा के अंदर पानी पीने के लिए उतर गये. मवेशियों को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरी दोनों बच्चियां डोभा के गहरे पानी में समा गयीं और डोभा से निकलने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों की मौत हो गयी. इधर सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मुन्ना प्रसाद सिंह, छोटकीखरगडीहा के मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, कनीय अभियंता विपिन किड़ो समेत कई मनरेगा कर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता हरिला पहुंचे और शोक में डूबे परिजनों को ढांढ़स बंधाया.
इधर मुखिया मुन्ना प्रसाद सिंह ने कहा कि परिजनों से मिलकर जानकारी ली जा रही है.पांचवीं और तीसरी कक्षा की थी छात्राएं : परिजनों ने बताया कि पूजा और प्रीति उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिला में क्रमश : पांचवीं और तीसरी कक्षा की छात्रा थीं. शुक्रवार को हूल दिवस के कारण विद्यालय बंद था. इस कारण बच्चियां घर के बगल खेत की ओर घूमने निकलीं और बगल में चर रहे मवेशी को घर लाने का प्रयास कर रही थीं. इसी दौरान डोभा में डूब जाने से उनकी मौत हो गयी.
क्या कहते हैं बीडीओ : डोभा में डूबने से दो बच्चियों की हुई मौत पर बीडीओ मो. असलम ने कहा कि डोभा में डूबने से मौत के मामले की जांच की जायेगी. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola