सामान उधार नहीं देने पर महिला दुकानदार को पीटा

सामान उधार नहीं देने पर महिला दुकानदार को पीटा
गढ़वा. शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड के पास रविवार को सामान उधार नहीं देने पर एक युवक ने महिला दुकानदार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान सोनपुरवा मुहल्ला निवासी धनंजय कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में रानी देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी सोनपुरवा बस स्टैंड में दुकान है. दुकान पर ननिहाल में रह रहा एक युवक ने आकर उधार में सामान मांगा. उधार देने से उसे मना करने पर युवक ने उसे पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल महिला गढ़वा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में रानी देवी ने बताया कि गढ़वा थाने में उसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










