घटिया सड़क निर्माण का विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 9:30 PM
घटिया सड़क निर्माण का विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी
गढ़वा. रमकंडा प्रखंड के उदयपुर से चेटे तक निर्माणाधीन सड़क और पुल में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. इस मामले में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. वहीं जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ के कारण सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. विरोध के बावजूद संवेदक (ठेकेदार) गुणवत्ता में सुधार करने को तैयार नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस न केवल दबाव बना रही है, बल्कि ठेकेदारों से मोटी रकम भी वसूल रही है. उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की करने की मांग की है. श्री तिवारी ने कहा है कि इस कार्य के इंजीनियरों को सड़क की गुणवत्ता से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें केवल कमीशन से मतलब है, जिसके कारण वे अनियमितताओं पर आंखें मूंदे हैं. उन्होंने कहा कि आरइओ के कार्यपालक अभियंता जो कई वर्षों से गढ़वा में तैनात हैं, उन्होंने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है. विधानसभा के वर्तमान सत्र में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी इस मामले को उठायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










