ग्रामीणों ने कहा, जान देंगे, जमीन नहीं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 9:46 PM
ग्रामीणों ने कहा, जान देंगे, जमीन नहीं
गढ़वा. सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के विरोध में गढ़वा प्रखंड के सुखबाना गांव के ग्रामीण एक बार फिर एकजुट हो गये हैं. ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम में निर्माणाधीन डंपिंग यार्ड में बैठक की और इसके निर्माण का विरोध किया. उन्होंने कहा कि गुरुवार को इसे लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एक बैठक बुलायी थी. लेकिन इस बैठक में न तो इस डंपिंग यार्ड से प्रभावित लोग गये थे और न ही सुखबाना गांव कोई ग्रामीण वहां गया था. इसके बावजूद इसे सुखबाना के ग्रामीणों के साथ हुई बैठक बताकर कोरम पूरा किया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि वे पहले भी इस डंपिंग यार्ड के यहां बनाये जाने के विरोध में थे और अभी भी हैं. वे जान दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर से सटे सुखबाना गांव की ग्रामीणों की कब्जेवाली 10 एकड़ जमीन सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के लिए चिह्नित की गयी थी. ग्रामीणों के विरोध के बीच इसकी अस्थायी चहारदीवारी का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. लेकिन इस बीच ग्रामीणों के न्यायालय की शरण में जाने तथा उच्च न्यायालय की ओर से इस जमीन पर मंदिर, तालाब, आहर एवं सटा हुआ लहसुनिया पहाड़ व वन क्षेत्र होने की वजह से पर्यावरण क्लियरेंस होने तक इसपर स्टे लगा दिया है. इसके बाद से नगर परिषद अब ग्रामीणों को मनाने में जुटा है. इसी को लेकर गुरुवार को टाउनहॉल में बैठक का आयोजन किया गया था. वन भूमि से सटे होने से पर्यावरण स्वीकृति नहीं : इधर पर्यावरण क्लियरेंस के लिए नगर परिषद कई सालों से प्रयासरत है. लेकिन वन भूमि से सटे होने की वजह से उसे पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार वन विभाग की सीमा से कम से कम 250 मीटर की दूरी होनी चाहिए, लेकिन इसका भी पालन नगर परिषद ने नहीं किया गया है. विरोध करने वाले : आज विरोध स्वरूप बुलायी गयी बैठक में ग्रामीण संतोष कुमार, बीडीसी नंदकिशोर मेहता, अमानत खान, गुरूचरण महतो, चंदन कुमार मेहता, नंदकिशोर मेहता, विकाश कुमार, सुनील कुमार, जय सोनी, कंचन कुमार, संकर भुइंया, अर्जुन मेहता, जीतू महतो, किशुन भुइंया, बिशन भुइंया, विश्वनाथ भुइंया, संजय भुइंया, शंकर मेहता, विक्रम भुइंया, मुनी भुइंया, बेचू भुइंया, रामचंद्र भुइंया, तरेगनी देवी, चंपा देवी, विमली देवी, अनीता देवी, विकास यादव, संजय कुमार, अरुण कुमार, सरवन कुमार मेहता, सुनील कुमार मेहता, रामप्रवेश मेहता, दिनेश कुमार, अजय कुमार, सुकनी देवी, दुवेश भुइंया, पंकज भुइंया, मुनना भुइंया, अनिल भुइंया, सुनील भुइंया, विक्की कुमार चंद्रवंशी, रीना देवी, मीना देवी, संकर राम, अंशु चंद्रवंशी, फुलमनिया देवी, सुमित्री देवी, कमोदा देवी, बबलू शर्मा, राजेश मेहता व अनूप कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










