ePaper

दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated at : 03 Oct 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका

प्रखंड में मेला देखने गयी दो चचेरी नाबालिग बहनों को अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने एक जंगल में इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग अपनी एक दोस्त, उसके मंगेतर व एक अन्य युवक के साथ बाइक से रनपुर मेला देखने गयी थी. मेला घूमने के बाद घर लोटने के लिए जब सभी बाइक के पास पहुंचे तो बाइक के दोनों टायर का हवा निकला हुआ था. इसके बाद दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक को धक्का लगाने लगे और साथ ही तीन किशोरी उनके साथ-साथ पैदल चलने लगी. कुछ दूर पहुंचने के बाद बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो कार पुल के पास पहुंची जिसपर चार युवक सवार थे और उन्हें रोक दिया. इसके बाद स्कार्पियो चार युवक नीचे उतरे, जिसमें नगारी गांव निवासी मंदिष यादव, शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव व एक अन्य युवक शामिल था. चारों युवक तीनों लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे. मना करने पर उक्त चारों युवक ने मारपीट की और तीनों लड़कियों को जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठाने लगे. इसमें लड़कियों के साथ मौजूद युवक के बताने पर कि एक लड़की से उसकी शादी होने वाली है, बदमाशों ने उसे छोड़कर दोनों लड़कियों को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. लगभग तीन घंटे बाद दोनों नाबालिग को जंगल में ही छोड़ कर सभी आरोपी फरार हो गये साथ ही घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी. घटना दूसरे दिन 2 अक्टूबर को दोनों पीड़िता पैदल अपने घर पहुंची. दोनों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने थाने में शिकायत कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मंदिष यादव को गिरफतार कर लिया गया है. थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola