गढ़वा: सरकारी खजाने की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, आज समाहरणालय में डीडीओ और क्लर्कों की लगेगी पाठशाला

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल

Garhwa News: गढ़वा में सरकारी राशि के गबन और अवैध निकासी की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. वित्तीय अनुशासन मजबूत करने और फर्जी भुगतान पर रोक लगाने के लिए समाहरणालय में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के कुछ जिलों में वेतन मद से हुई करोड़ों की अवैध निकासी के बाद गढ़वा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.सरकारी राशि के गबन और अवैध निकासी की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर आज, 25 अप्रैल को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

बोकारो और हजारीबाग के कांड से लिया सबक

हाल ही में बोकारो और हजारीबाग जिले के पुलिस विभाग में वेतन मद से एक बड़ी राशि की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. इस घटना में सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया था. इसी को देखते हुए वित्त विभाग, झारखंड के निर्देश पर गढ़वा में सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ), प्रधान सहायकों और बिलिंग क्लर्कों को वित्तीय अनुशासन और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा. 

प्रशिक्षण में भागीदारी अनिवार्य, फर्जी निकासी रोकने पर जोर

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चार अलग-अलग सत्रों में चलेगा. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बिलिंग प्रक्रिया में होने वाली मानवीय या तकनीकी चूक को सुधारना और फर्जी निकासी की गुंजाइश को खत्म करना है. प्रशासन का मानना है कि यदि बिलिंग क्लर्क और प्रधान सहायक सजग रहेंगे, तो वित्तीय धोखाधड़ी को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है.

प्रशिक्षण का समय निर्धारण

  • पहला चरण:- सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक.
  • दूसरा चरण: -सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.
  • तीसरा चरण:- दोपहर 1 बजे से 1:45 बजे तक.
  • चौथा चरण:-दोपहर 2:15 बजे से 3बजे तक.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola