जियो लेकर आई यूथ एंड गेमिंग प्लान, ₹459 में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Published by :Ankit Anand
Published at :25 Apr 2026 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Jio Youth and Gaming Plan

जियो यूथ एंड गेमिंग प्लान

Jio Youth and Gaming Plan: जियो ने ₹459 में एक नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही, मनोरंजन, गेमिंग और AI टूल्स का भी फायदा इस प्लान में मिलता है. आइए डिटेल में देखते हैं इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आप गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर घंटों बिताते हैं, तो Jio का नया यूथ एंड गेमिंग प्लान (Youth and Gaming Plan) आपके लिए ही है. Jio ने इस प्रीपेड प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्हें हर दिन भरपूर डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए. इसमें आपको डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS, एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की कितनी कीमत है और क्या-क्या बेनिफिट्स हमें मिलते हैं.

Jio का नया Youth and Gaming Plan

Jio के इस नए प्लान की कीमत ₹459 है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा 5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है. यानी कुल मिलाकर आपको 61GB डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है. इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा भी मिलता है. वहीं, अगर आपके इलाके में Jio True 5G उपलब्ध है, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का भी मजा ले सकते हैं.

ये बेनिफिट्स भी मिलते हैं 

Jio ने अपने इस प्लान को सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं रखा है. इस रिचार्ज के साथ आपको एंटरटेनमेंट और गेमिंग का पूरा पैकेज मिलता है. इसमें JioGames Mobile, JioTV के जरिए FanCode और Snapchat+ का एक्सेस शामिल है. इतना ही नहीं, 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी मिलता है.

इस प्लान में कंपनी 18 महीने के लिए Google Gemini Pro बिल्कुल मुफ्त दे रही है, जिसकी कीमत ₹35,100 है. इसके साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स का एक्सेस भी मिलेगा. बस ध्यान रखें, इन बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए आपको पूरे ऑफर पीरियड में किसी वैलिड Jio प्लान पर एक्टिव रहना होगा.

कैसे करें ये प्लान रिचार्ज?

Jio का ₹459 वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज करना बेहद आसान है. आप चाहें तो MyJio ऐप खोलकर Prepaid Plans सेक्शन में जाकर इसे चुन सकते हैं. इसके अलावा, Jio की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपने नंबर से भी रिचार्ज किया जा सकता है. अगर आप ऑनलाइन रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो नजदीकी Jio स्टोर या रिटेलर से भी यह प्लान आसानी से एक्टिव करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टेलीकॉम से आगे बढ़ा Jio, अब AI इकोनॉमी पर करेगा फोकस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola