ePaper

डोभा में डूबती दो लड़कियों को बचाया गया

Updated at : 20 Aug 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
डोभा में डूबती दो लड़कियों को बचाया गया

डोभा में डूबती दो लड़कियों को बचाया गया

विज्ञापन

मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में डोभा में डूबकर दो लड़कियां घायल हो गयी. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि चामा गांव के इम्तेयाज शाह ही पुत्री आठ वर्षीय हलिमा खातून गांव के डोभा में नहाने के क्रम में डूबने लगी. उसे डूबता देख वहीं पर उपस्थित उसकी बुआ की बेटी संजिदा खातून ने उसे बचाने के लिए डोभा में छलांग लगा दी. इस क्रम में दोनों लड़कियां डूबने लगी. तब तक गांव के कई लोग वहां पहुंच गये और दोनों को पानी से किसी तरह बाहर निकाला. इसके बाद दोनों लड़कियों को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है. बताया गया कि दोनों लड़कियों की हालत में सुधार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola