महिलाओं के बिना दुनिया में पुरुषों का कोई अस्तित्व नहीं

Updated at : 08 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के बिना दुनिया में पुरुषों का कोई अस्तित्व नहीं

महिलाओं के बिना दुनिया में पुरुषों का कोई अस्तित्व नहीं

विज्ञापन

भवनाथपुर. सेल भवनाथपुर तुलसीदामर माइंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए 8 मार्च को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. 2025 का थीम सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता और सशक्तिकरण है. वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस पर शनिवार को अभियान थीम कार्रवाई में तेजी लाएं के तहत वैश्विक स्तर पर मनाया गया है. यह अभियान थीम लैंगिक समानता प्राप्त करने, प्रगति की धीमी गति को संबोधित करने और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है.सेल, भवनाथपुर तुलसीदामर माइंस में महिला कर्मचारियों की उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेल, भवनाथपुर तुलसीदामर माइंस के उप महाप्रबंधक एस यू मेड्डा ने माइंस और सीआईएसएफ की सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर सम्मानित किया. श्री मेद्दा ने कहा कि महिलाओं के बिना दुनिया में पुरुषों का कोई अस्तित्व नहीं है. महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग रही हैं. उन्होंने इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. चाहे वह विज्ञान, राजनीति, व्यवसाय, खेल, अंतरिक्ष, कला या सामाजिक कार्य का क्षेत्र हो. उपलब्धियों के बावजूद कई चुनौतियां : महिलाओं ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके बावजूद उन्सहें अब भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें लैंगिक भेदभाव, असमान वेतन, नेतृत्व में प्रतिनिधित्व की कमी और यहां तक कि शिक्षा और पसंद की स्वतंत्रता जैसे बुनियादी अधिकार शामिल हैं. कई थे शामिल : सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन उप-प्रबंधक मानव संसाधन बुलु दिगल ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मधुसूदन माहेश्वरी, सहायक कमांडेंट सीआइएसएफ भगवान पाणिग्रही, सहायक महाप्रबंधक और आदर्श कुमार निरीक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola