रमकंडा में हर मंगलवार लगता है जाम, बीडीओ-सीओ भी फंसे

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
रमकंडा में हर मंगलवार लगता है जाम, बीडीओ-सीओ भी फंसे

रमकंडा में हर मंगलवार लगता है जाम, बीडीओ-सीओ भी फंसे

विज्ञापन

रमकंडा. रमकंडा बाजार में मंगलवार को जाम की स्थिति ने आमजन से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को परेशान कर दिया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगाड़ी और अंचल अधिकारी अनिल रविदास के वाहन भी घंटों फंसे रहे. अंततः इन दोनों अधिकारियों को जाम में फंसे अपने वाहन से उतरकर खेत क्यारी के रास्ते पैदल ही अपने सरकारी आवास जाना पड़ा. घंटो बाद जब जाम समाप्त हुआ तो चालक वाहन लेकर आवास गया. उल्लेखनीय है की सड़क के किनारे लगी दुकानों व वहां खड़े वाहनों से ऐसी स्थिति प्रत्येक मंगलवार को होती है. दुकानों के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े ऑटो, पिकअप व ठेले सड़क को संकरा बना देते हैं, जिससे जरा सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम लग जाता है. प्रत्येक सप्ताह जाम में फंसते हैं अधिकारी हर मंगलवार को लगने वाले जाम में बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी फंस जाते हैं. लेकिन इसके स्थायी समाधान को लेकर अधिकारियों ने अब तक दिलचस्पी नहीं दिखायी है. हालांकि बाजार में पुलिस तैनात रहती है. इसका समाधान किया जायेगा: सीओ इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी अनिल रविदास ने कहा की जाम की समस्या का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola