मझिआंव खुर्द में दो घरों से लाखों की चोरी

Updated at : 19 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
मझिआंव खुर्द में दो घरों से लाखों की चोरी

मझिआंव खुर्द में दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के समीप रामरेखा मेहता और अरविंद कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. अरविंद कुमार की पत्नी सविता देवी ने बताया कि वे अपने पुत्र आर्यन राज के साथ शाम को घर की सभी खिड़की व दरवाजा बंद कर सोनपुरवा गांव अपने ननद के घर मुंडन कार्यक्रम में गयी थी. गुरुवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर चोरी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके गोदरेज में रखे 10 हजार रुपये व गहनों की चोरी कर ली गयी. गहनों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी गयी. रामरेखा मेहता के पुत्र विकास मेहता ने बताया कि उनकी मां का बनारस के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और पिता वाराणसी में थे. वह घर में अकेला था और डर के कारण अपने दोस्त के घर में सोया हुआ था. सुबह घर लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई. उसके गोदरेज में रखे 80 हजार रुपये व लगभग तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ संजय मुंडा और चंदन प्रधान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेकर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र को भय मुक्त बनाने का आग्रह किया. लगभग डेढ़ माह पहले भी सत्येंद्र पांडेय की सीमेंट दुकान से पांच लाख रुये और मनोज कुमार दुबे की किराना दुकान में लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola