मोबाइल शॉप में वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी

मोबाइल शॉप में वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी
मझिआंव. मझिआंव ब्लॉक रोड स्थित वैष्णवी मोबाइल शॉप में बीती रात वेंटिलेटर तोड़ कर लगभग 100 से अधिक मोबाइल की चोरी कर ली गयी. दुकान के प्रोपराइटर सुग्रीम प्रसाद ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. श्री प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति सुबह मैं दुकान खोलने आया. शटर उठाने के बाद पता चला कि दुकान में रखे लगभग 100 मोबाइल की चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि मेरे दुकान के सामने बांस की सीढ़ी मिली है. संभवतः निर्माणाधीन शिव मंदिर परिसर से सीढ़ी लाकर दुकान में लगा वेंटीलेटर तोड़ा गया है. इधर भुक्तभोगी के आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने दो लोगों को संदेहास्पद स्थिति में हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार चोर जल्द ही गिरफ्त में होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




