युवक खुद जाल में फंसा, नदी में डूबने से मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
युवक खुद जाल में फंसा, नदी में डूबने से मौत

युवक खुद जाल में फंसा, नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन

हरिहरपुर. हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगाडा गांव निवासी शंभू चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी. यह घटना कोशडीहरा गांव के सामने सोन नदी में मछली मारने के क्रम में जाल में फंस जाने से हुई. शव को नदी से बाहर निकाल कर लोहरगडा लाया गया. शव देखते ही मृतक के परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के लोग मछली मारने के लिए अक्सर कोशडीहरा गांव के समीप जाते हैं. बुधवार को वहां गया शंभू खुद मछली फंसाने वाले जाल में फंस गया नदी के गहरे पानी में डूब गया. खबर लिखने तक मौके पर केतार थाना एवं हरिहरपुर ओपी पुलिस पहुंच गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola