माज को एक सूत्र में बांधने का अवसर है होली

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने नये जन प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने नये जन प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा व संगठन की मजबूती के उद्देश्य से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से बंधन मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह सह गढ़वा नगर परिषद प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में गढ़वा नगर परिषद के चुने गये नये अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के साथ वार्ड पार्षद सुनील कुमार, अंजू देवी, मीरा कुमारी, पारस कश्यप, घनश्याम प्रसाद एवं रीता देवी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का अवसर भी है. उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव व्यापार, शिक्षा, सेवा व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभायी है. संगठन की एकता ही समाज की शक्ति है और ऐसे आयोजन समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर सुरेश प्रसाद जायसवाल, उमेश कश्यप, डॉ पतंजलि केसरी, मनीष कुमार गुप्ता, कैलाश कश्यप, सुरेंद्र मधेसिया, विनोद शंकर अग्रवाल, राम बहादुर शाह, मुरली सोनी, अजीत कमलापुरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola