असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

विज्ञापन

भंडरिया. भंडरिया थाना परिसर में अंचल अधिकारी राकेश भूषण सिंह की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने सभी को झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस दें. बैठक के बाद भंडरिया थाना परिसर में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनायी. वहीं भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसके अलावा प्रखंड कार्यालय परिसर में भंडरिया प्रमुख रुक्मिणी कुमारी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जहां सभी ब्लॉक कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola