बेटी की शादी से पहले आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन
बेटी की शादी से पहले आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

बेटी की शादी से पहले आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

विज्ञापन

रंका (गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच आठ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पीड़ित पति ने बताया कि महिला का प्रेम-प्रसंग पिछले कुछ समय से गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक के साथ चल रहा था. उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी बीते 26 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद उसके नहीं मिलने पर, उसने रंका थाना में आवेदन देकर महिला को खोजने की गुहार लगायी. पीड़ित पति ने बताया कि घर में बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी है. परिवार के सभी सदस्य इस मांगलिक कार्य की तैयारी में जुटे थे, लेकिन उसकी पत्नी के इस कदम ने खुशियों के माहौल को चिंता में तब्दील कर दिया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में उसने अपनी पत्नी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola