भवनाथपुर की मांगों पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर की मांगों पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों पर हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा द्वारा सौंपे गये मांग पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड रांची को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. रंजनी शर्मा ने बनसानी पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री, विभागीय सचिव, उपायुक्त एवं विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया था. मांग पत्र में ग्राम बनसानी झगड़ाखांड़ में नये डिग्री महाविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना, झगड़ाखांड़ कच्छरवा में कृषि विज्ञान केंद्र सह कृषि महाविद्यालय की स्थापना, बनसानी में मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं दुकानों का निर्माण, रोहिनियां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, रोहिनियां, झगड़ाखांड़ और जिरहुला में खेल मैदान, विवाह मंडप एवं सामुदायिक भवन निर्माण तथा झगड़ाखांड़ में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग शामिल है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है. विधायक अनंत प्रताप देव ने भी मांगों को गंभीरता से लेते हुए भूमि उपलब्ध कराकर विभाग को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की है. वहीं झारखंड सरकार की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय एवं पंचायती राज विभाग के सचिव, झारखंड रांची को भी नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola