ePaper

नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा

Updated at : 26 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा

छठ पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन

छठ पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय – घाटों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की रहेगी मौजूदगी प्रतिनिधि, गढ़वा लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. छठ पूजा समितियों, शैक्षिक कार्यकर्ताओं और उपासकों ने पिछले कई दिनों से लगातार श्रमदान कर घाटों एवं पूजा स्थलों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य संपन्न कर लिया है. इस कार्य में निर्माण एजेंसियां शिवालिया कंस्ट्रक्शन और एमजी कंस्ट्रक्शन का भी सराहनीय योगदान रहा है. सदर एसडीएम संजय कुमार बीते एक सप्ताह से लगातार छठ पूजा की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र की पूजा समितियों के साथ कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम के माध्यम से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझा गया था. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी और समितियों की मांग के अनुरूप यथासंभव संसाधन उपलब्ध कराये गये थे. उक्त बैठक में समितियों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया था कि इस वर्ष डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे. इस संदर्भ में एसडीएम ने कहा कि वे पूर्ण रूप से आशान्वित हैं कि इस बार छठ पूजा स्थलों पर कानफोड़ू शोर नहीं, बल्कि कर्णप्रिय और मधुर संगीत ही गूंजेगा. बाते दें कि छठ के दौरान नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा. एसडीएम संजय कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे छठ पर्व के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सामंजस्य बनाये रखें ताकि यह आस्था का महापर्व शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके. विधि-व्यवस्था के लिए की गयी विशेष व्यवस्था छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न छठ घाटों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गये है. इन दंडाधिकारियों के साथ आवश्यक संख्या में जिला पुलिस बल के महिला एवं पुरुष जवान भी तैनात रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. 28 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में 25 से 28 अक्टूबर तक 6-6 घंटे की शिफ्ट में दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. कोई भी नागरिक आकस्मिक सूचना या शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 62012 61084 या 112 पर दे सकता है. इसके अलावा अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है. आपात स्थिति में गोताखोर देंगे सहयोग एसडीएम ने बताया कि गढ़वा के अधिकांश छठ घाट उथले हैं, फिर भी कांडी, मझिआंव, मेराल और सतबहिनी तीर्थ जैसे प्रमुख स्थलों पर एहतियात के तौर पर गोताखोरों की स्वैच्छिक प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता दी जा सके. गोताखोरों की सूची इस प्रकार है सतबहिनी तीर्थ उदय चौधरी – 9973190564 रामलखन चौधरी – 8002560054 जमीदार चौधरी – 9199115269 सगीर खलीफा – स्वैच्छिक सेवा कांडी छठ तालाब मुकेश चौधरी – 9955977406 जयमूरत चौधरी – 7070580576 मेराल क्षेत्र विनोद चौधरी – 9955223216 लालमन चौधरी – 7879404893 कौशर अंसारी – 9199547364 मझिआंव क्षेत्र नंदकुमार – 7250490197 महेंद्र चौधरी – स्वैच्छिक राघव चौधरी – स्वैच्छिक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola