मिलावटी मिठाई बेचने वाले तीन कारोबारियों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
मिलावटी मिठाई बेचने वाले तीन कारोबारियों पर निरोधात्मक कार्रवाई

मिलावटी मिठाई बेचने वाले तीन कारोबारियों पर निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र में नकली और दोयम दर्जे की मिलावटी मिठाइयों की थोक आपूर्ति के आरोप में गढ़वा के तीन प्लास्टिक कारोबारियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की है. इन कारोबारियों पर आरोप है कि वे बिहार के गया, औरंगाबाद और उत्तर प्रदेश के कानपुर व वाराणसी से थोक में मिठाइयां लाकर गढ़वा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बेचते रहे हैं. कार्रवाई के दायरे में परम पुरी प्लास्टिक, मनीष प्लास्टिक और मां गढ़ देवी डिस्पोजल शामिल हैं, जिनके प्रोपराइटर क्रमशः अजय कुमार, सुमित कुमार और अमन केसरी हैं. एसडीएम ने कहा कि निजी लाभ के लिए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना न केवल अनैतिक है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है. उन्होंने क्षेत्र के छोटे मिठाई व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध थोक विक्रेता से पनीर, खोया या मिठाइयों की खरीदारी न करें और केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही खरीदें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola