दानापुर स्टेशन की पार्किंग से बाइक गायब, टिकट लेकर लौटे युवक के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

AI द्वारा बनाया आगया सांकेतिक तस्वीर
दानापुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से एक युवक की बाइक चोरी हो गई. टिकट लेने के बावजूद बाइक न मिलने पर युवक के होश उड़ गए. घटना ने पार्किंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
खगौल. दानापुर रेलवे स्टेशन की बाइक पार्किंग से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने खगौल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
टिकट लेकर बाइक खड़ी की, लौटे तो नहीं मिली
पीड़ित राज कुमार राय, जो बेऊर के निरपुरा के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने 23 जुलाई को अपनी होंडा शाइन बाइक दानापुर रेलवे स्टेशन की अधिकृत बाइक पार्किंग में खड़ी की थी और पार्किंग का टिकट लेकर बाहर चले गए. 27 जुलाई को लौटने पर पार्किंग में उनकी बाइक नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा.
डायल 112 को दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच
बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्किंग परिसर में छानबीन शुरू की. इसके बाद पीड़ित ने खगौल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पार्किंग स्टाफ भी नहीं दे सका जवाब
पार्किंग स्टाफ ने बताया कि उन्हें यह जानकारी ही नहीं मिल सकी कि बाइक कब और कैसे चोरी हो गई. घटना ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बाइक चोरी की घटना के बाद यात्रियों में चिंता बढ़ गई है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










