CWG 2026: भारत के मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किस खेल में किस खिलाड़ी ने जीता मेडल?

Updated:
विज्ञापन
हरजिंदर कौर और गुरवीर सिंह (एक्स)

हरजिंदर कौर और गुरवीर सिंह (एक्स)

India medal winners at CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक 12 मेडल पक्के हो चुके हैं, जिसमें मीराबाई चानू का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक शामिल है. जानें किन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया गौरव.

विज्ञापन

India medal winners at CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 122 खिलाड़ी पदक और पोडियम की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरे हैं. 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में भारतीय दल आठ मुख्य खेलों और पांच पैरा खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है. भारत की पदक उम्मीदें इस बार एथलेटिक्स, कलात्मक जिम्नास्टिक, लॉन बाउल्स, बॉक्सिंग, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइक्लिंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों से जुड़ी हैं। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए मुकाबला कर रहे हैं.

भारत को मिला पहला स्वर्ण

भारत के लिए ग्लासगो 2026 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मीराबाई चानू का स्वर्ण पदक रहा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया और भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. मीराबाई की इस उपलब्धि ने भारत की पदक तालिका को नई ऊंचाई दी और वेटलिफ्टिंग में देश की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित किया.

ऋषिकांत सिंह की सिल्वर से हुई शुरुआत

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चानमब ने 60 किलो वजन वर्ग में रजत पदक जीता. उन्होंने स्नैच में नया रिकॉर्ड भी बनाया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह किसी सामान्य भारतीय खिलाड़ी का पहला पदक था. इससे पहले झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत को पदक दिलाया था.

CWG 2026: भारत के पदक विजेता

क्र.सं.एथलीट (Athlete)स्पर्धा (Event)खेल (Sport)पदक (Medal)
1झंडू कुमार पुरुषों की हेवीवेट (Men's Heavyweight)पैरा पावरलिफ्टिंग (Para Powerlifting)कांस्य (Bronze)
2 ऋषिकांत सिंह पुरुषों की 60 किग्रा (Men's 60kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
3मीराबाई चानू महिलाओं की 48 किग्रा (Women's 48kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)स्वर्ण (Gold)
4राजा मुथुपांडी  पुरुषों की 65 किग्रा (Men's 65kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
5ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं की 53 किग्रा (Women's 53kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
6बिंदियारानी देवी महिलाओं की 58 किग्रा (Women's 58kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)कांस्य (Bronze)
7शर्मिला धाकड़ महिलाओं की शॉट पुट F57 (Women's Shot Put F57)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)स्वर्ण (Gold)
8सर्वेश कुशारे पुरुषों की ऊंची कूद (Men's High Jump)एथलेटिक्स (Athletics)रजत (Silver)
9शिल्पा के. शाइला महिलाओं की शॉट पुट F57 (Women's Shot Put F57)पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)कांस्य (Bronze)
10वल्लुरी अजय बाबू पुरुषों की 79 किग्रा (Men's 79kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
11हरजिंदर कौर महिलाओं की 69 किग्रा (Women's 69kg)वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)रजत (Silver)
12गुलवीर सिंह पुरुषों की 10000 मीटर (Men's 10000m)एथलेटिक्स (Athletics)रजत (Silver)

लवलीना बोरगोहेन को पदक पक्का, लेकिन नजर गोल्ड पर

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में क्वार्टर फाइनल बाई मिलने के बाद अपना पदक सुनिश्चित कर लिया है. बॉक्सिंग नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है. हालांकि, लवलीना की नजर केवल पदक तक सीमित नहीं है. वह अपने प्रदर्शन को स्वर्ण पदक में बदलने के इरादे से रिंग में उतरेंगी.

भारत की पदक तालिका में अब तक 12 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 12 पदक जीत चुका है. इनमें शामिल हैं:

  • 2 स्वर्ण पदक
  • 7 रजत पदक
  • 3 कांस्य पदक

CWG 2026: भारत की पदक तालिका (Medal Table by Sport)

खेल स्वर्ण (Gold)रजत (Silver)कांस्य (Bronze)कुल (Total)
वेटलिफ्टिंग 1517
एथलेटिक्स 0202
पैरा एथलेटिक्स 1012
पैरा पावरलिफ्टिंग 0011
कुल27312

नीरज चोपड़ा पर टिकीं उम्मीदें

एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद ओलंपिक और विश्व स्तर के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से है. नीरज 32 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने गोल्ड कोस्ट 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. हालांकि, बर्मिंघम 2022 में चोट के कारण वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे. अब ग्लासगो में वह फिर से अपना वर्चस्व साबित करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.

इन खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद

नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के कई अन्य एथलीट भी पदक के दावेदार हैं. इनमें अनिमेष कुजूर, मुरली श्रीशंकर, तजिंदरपाल सिंह तूर और पारुल चौधरी जैसे नाम शामिल हैं. मुरली श्रीशंकर लंबी कूद, तजिंदरपाल सिंह तूर शॉटपुट और पारुल चौधरी लंबी दूरी की दौड़ में भारत की उम्मीदों को मजबूत कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े- CWG 2026: जिसे सिर्फ हवलदार बनना था, उसने भारत को दिला दिया सिल्वर मेडल... जानिए गुलवीर सिंह की अनसुनी कहानी


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola