बिहटा के जी.जे. कॉलेज में एनसीसी प्रवेश चयन प्रक्रिया संपन्न, 47 सीटों के लिए 240 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

जी.जे. कॉलेज में एनसीसी प्रवेश चयन प्रक्रिया संपन्न

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जी.जे. कॉलेज में एनसीसी प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है. 47 सीटों के लिए 240 अभ्यर्थियों ने दौड़, मेडिकल और लिखित परीक्षा दी. मेरिट के आधार पर होगा अंतिम चयन.

विज्ञापन

G.J College NCC Selection: जी.जे. कॉलेज में मंगलवार को 26 बिहार एनसीसी बटालियन, पटना के निर्देश पर एनसीसी में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल 240 अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

240 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

एनसीसी प्रवेश चयन प्रक्रिया में 120 लड़कों और 120 लड़कियों ने हिस्सा लिया. चयन के पहले चरण में लड़कों के लिए 1600 मीटर और लड़कियों के लिए 1000 मीटर दौड़ आयोजित की गई. दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ा. इसके बाद अंतिम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई. लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

47 सीटों पर होगा चयन

26 बिहार एनसीसी बटालियन के सूबेदार सुनील कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है. वहीं कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि जी.जे. कॉलेज में एनसीसी की कुल 47 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें 27 सीटों पर लड़कों और 20 सीटों पर लड़कियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

एनसीसी से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन

प्राचार्य ने कहा कि चयनित कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण के साथ सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, परेड, साहसिक गतिविधियों और विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. चयनित कैडेट कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन